फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिना पंजीकरण चल रही थीं चार लैब और एक डेंटल क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे के दौरान कराए बंद, एक को नोटिस
I
I
I
Iजिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकासनगर में पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और क्लीनिकों में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापे में चार लैब बिना पंजीकरण के चलती मिलीं। इसी तरह एक डेंटल क्लीनिक का भी पंजीकरण नहीं था। इन पांचों को टीम ने मौके पर ही बंद करा दिया। साथ ही बिना तकनीशियन के चल रही एक लैब को नोटिस जारी किया।
I
Iस्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर जिले में पैथोलॉजी लैब, अस्पताल और क्लीनिक की जांच के लिए सीएमओ डॉ. संजय जैन ने टीम गठित की है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ और क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट व डेंगू के नोडल डॉ. सीएस रावत के नेतृत्व में टीम ने विकासनगर में छापा मारा। टीम सबसे पहले ढकरानी स्थित देवभूमि पैथोलॉजी लैब पहुंची। लैब संचालक लैब का पंजीकरण नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम मुख्य बाजार में गुरुकृपा कॉम्पलेक्स स्थित डॉ. वनीता पैथोलॉजी लैब पहुंची। इस लैब में बिना लैब तकनीशियन के ही जांच की जा रही थी। इस पर एसीएमओ ने लैब संचालक को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iबाईपास रोड स्थित दून डाइग्नोस्टिक लैब और अस्पताल रोड स्थित यशिका पैथोलॉजी लैब का भी पंजीकरण नहीं है। मुख्य बाजार स्थित डॉ. हेमंत अरोड़ा के अस्पताल की लैब का भी पंजीकरण नहीं है। एसीएमओ ने तीनों लैब को बंद करने के आदेश दिए। पहाड़ी गली में डेंटल क्लीनिक खुला था। एसीएमओ ने उसके संचालक को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही डेंटल क्लीनिक बंद करवा दिया। टीम में अश्विनी और हेमंत शामिल रहे।
विज्ञापन

I
Iरेट लिस्ट लगाने के निर्देश
I
I
I
Iएसीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सभी लैब संचालकों को लैब में जांचों की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिस लैब को नोटिस दिया गया है उसे लैब के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें