धर्मशालाओं में लगे 99 प्रतिशत सीसीटीवी
धर्मशाला एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने बताया कि धर्मशालाओं में 99 प्रतिशत सीसीटीवी लगे हैं। कोई भी कमरा बिना पहचान पत्र के नहीं दिया जाता है। व्यापारियों की ओर से कांवड़ मेले के दौरान माल लाने और ले जाने में आने वाली दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
ये भी पढ़ें...आफत की 10 तस्वीरें: बारिश से नदी नाले उफान पर, भय से छोड़े लोगों ने घर, टिहरी में कार के ऊपर गिरा पत्थर, एक की मौत, तीन घायल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दुकानों में कोई भी ऐसी चीज की बिक्री नहीं होनी चाहिए, जिसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह, नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, कुलदीप शर्मा अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रवि अध्यक्ष भारत माता सप्त सरोवर व्यापार मंडल और भुवन गोस्वामी समेत अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।