फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: अन्य जिलों से भी पहुंचने लगी पुलिस फोर्स, कावंड़ियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए ये रहेगा प्लान

Sat, 09 Jul 2022 05:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो रही है। प्रतिदिन हरकी पैड़ी से लाखों कांवड़ियां गंगा जल कांवड़ में रखकर अपने-अपने शिवालयों की तरफ प्रस्थान करेंगे। ऐसे में कावंड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस फोर्स, होमगॉर्ड, पीआरडी के जवानों को ड्यूटी पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा के लिए आरएफ और आईटीबीपी की कंपनियों की आमद होने लगी है। उत्तराखंड पुलिस की दूसरे जिले से मांगी गई फोर्स भी हरिद्वार पहुंचने लगी है। फिलहाल फोर्स और पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं व आश्रमों में की गई है। 

विज्ञापन


सोमवार से फोर्स की ड्यूटी भी लगनी शुरू हो जाएगी। अलग-अलग शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बीएसएफ की कंपनी भी जल्द ही जिले में पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करा लेगी। कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी। प्रतिदिन हरकी पैड़ी से लाखों कांवड़ियां गंगा जल कांवड़ में रखकर अपने-अपने शिवालयों की तरफ प्रस्थान करेंगे।

ऐसे में कावंड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस फोर्स, होमगॉर्ड, पीआरडी के जवानों को ड्यूटी पर बुलाया गया है। कांवड़ यात्रा के शुरू होने से पहले अर्द्ध सैनिक बल, आरएएफ व आईटीबीपी के कंपनियों ने जिले में अपनी आमद दर्ज करा ली है। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Heavy Rain In Uttarakhand: उफान पर आई उत्तरकाशी में कमल नदी के तेज बहाव में बहा ग्रामीण, पांच किमी दूर मिला शव

दूसरे जिलों से मांगा गई पुलिस फोर्स भी आने लगा है। मेला क्षेत्र से लेकर हाईवे और बॉर्डर पर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही पुलिसकर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि फोर्स की आमद जनपद में शुरू हो गई है। उनके ठहरने की व्यवस्था भी उचित ढंग से की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें