फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों से संवाद: हर तीन माह में सरकार करेगी समीक्षा, सीएम ने कहा - खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा उत्तराखंड

Sat, 09 Jul 2022 02:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमारा प्रयास है। कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के संबंध में हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
 
विज्ञापन
बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले तीन साल में उत्तराखंड खेलों में भी आदर्श राज्य बनेगा। उन्होंने यह बात आत्मनिर्भर उत्तराखंड बोधिसत्व विचार मंथन कार्यक्रम में कही। शुक्रवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों से संवाद करने के साथ ही उनके विचार सुने और उन्हें सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जनसंवाद पर आधारित विकास का मॉडल तैयार करने का हमारा प्रयास है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट की रूप रेखा तैयार करने में जन सुझावों के साथ बोधिसत्व विचार शृंखला में प्राप्त सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर खेलों के विकास के संबंध में हर तीन माह में समीक्षा की जाएगी। खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

संयोजक दुर्गेश पंत ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के मकसद से 27 अक्तूबर 2021 से शुरू कि गए इस बोधिसत्व कार्यक्रम में अब तक 13 संगोष्ठियों का आयोजन किया जा चुका है। इस मौके पर शूटिंग खिलाड़ी जसपाल राणा, बालीवाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद, एथलेटिक्स खिलाड़ी गुरुफूल सिंह, मनीष सिंह रावत, प्रो.एएस सजवाण, सुखबीर सिंह, गोल्फ खिलाड़ी डॉ.हाविश कुमार, यशौदा कर्णवाल, पर्वतारोही लवराज धर्मशक्तु, बास्केट बॉल खिलाड़ी शिवम आहुजा, तीरंदाजी से रामेश प्रसाद, बाक्सिंग खिलाड़ी नवीन चौहान, क्रिकेट खिलाड़ी प्रजींद्र सिंह एवं लियाकत अली खां ने अपने विचार रखे।

ये भी पढ़ें...Recruitment 2022:  इन 15 पदों पर निकली भर्ती, मौका हाथ से न जाए, आयोग ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग सेन, डीके सेन, एसोसियेट प्रोफेसर डॉ.सीपी भाटी, सुखबीर सिंह, बीएचयु से प्रो.बीसी कापड़ी, कोच इंडियन वुमैन बॉक्सिंग भास्कर भट्ट, पर्वतारोही शीतल राज, ऑलमपियन मनीष रावत, मनोज सरकार, हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह रावत, एथलेक्टिस सीएस नेगी भी जुड़े। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक खेल जीएस रावत, पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें