इस संबंध में 30 जून को यूएसडीएमए बाढ़ को लेकर मॉक ड्रिल करेगा। इस दौरान हरिद्वार में सुरक्षित कांवड़ यात्रा तथा गंगा घाटों में सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए विशेष रूप से मॉक ड्रिल की जाएगी। गंगा घाटों में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरफ, जल पुलिस के अलावा 60 आपदा मित्र तैनात रहेंगे। कांवड़ियों के फोन में सचेत एप डाउन लोड कराया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।