फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले दुकानदार, अब बोर्ड लगा दिया तो लगा दिया, हटाने से क्या होगा?

Mon, 22 Jul 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों को अपने नाम के बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नाम की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय सुनाया है।
विज्ञापन
कांवड़ पटरी पर होटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिष्ठानों पर नाम के साथ बोर्ड लगाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नाम की बाध्यता समाप्त कर दी है। इसको लेकर जब सोमवार को पड़ताल की गई तो अधिकांश प्रतिष्ठानों पर बोर्ड लगे थे। प्रतिष्ठान स्वामी से जब पूछा गया कि उन्होंने अभी नाम लिखे बोर्ड क्यों नहीं हटाए हैं तो उन्होंने बताया कि अब बोर्ड लगा दिया, तो लगा दिया। क्या फर्क पड़ता है नाम से।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों को अपने नाम के बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नाम की बाध्यता समाप्त करने का निर्णय सुनाया है। सोमवार को बाईपास पर सजी दुकानों पर पड़ताल की गई तो सभी पर नाम के बोर्ड लगे थे। दुकानदारों ने बताया कि नाम के जो बोर्ड लगे हैं लगे रहे, इससे क्या फर्क पड़ता है।

Sawan 2024: उत्तराखंड के इस मंदिर में शिव के साथ होती है शनिदेव की पूजा, दूर होते हैं भक्तों के सारे संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके यहां अच्छी साफ सफाई और शुद्ध भोजन की व्यवस्था है। लोग अपने आप आएंगे। कांवड़ यात्रा उनके लिए रोजगार लेकर आती है। अगर वह कोई गलत खाना-पीना परोसेंगे तो उनका ही नुकसान होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें