चेकिंग के दौरान यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट चेक की गई। पुलिस ने 15 ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली, छह छोटा हाथी (टाटा एस) चार प्राइवेट बसों से हरिद्वार आ रहे यात्रियों को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया गया। कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद बॉर्डर पर कांविड़यों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। वहीं एसएसपी ने बॉर्डर पर अनुभवी अफसरों की भी तैनाती करने के लिए कहा है।
पड़ोसी जिलों से होगी बैठक
एसएसपी ने बॉर्डर के संबंधित थानों के थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पड़ोसी राज्यों के थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों से बात कर कांवड़ लेने के लिए आने वाले यात्रियों को हरिद्वार आने से रोकने की अपील करें।
दूसरे राज्यों को गंगाजल उपलब्ध करा सकती है सरकार
उत्तराखंड सरकार दूसरे राज्यों को गंगाजल उपलब्ध करा सकती है। शासन स्तर पर इसे लेकर विचार हो रहा है। यदि पड़ोसी राज्यों की ओर से गंगाजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की जाएगी, तो राज्य सरकार टैंकरों से गंगाजल पहुंचा सकती है।