फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2021: हरिद्वार जा रहे चार कांवड़िए गिरफ्तार, चारों को किया क्वारंटीन

Mon, 02 Aug 2021 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

रविवार देर शाम नारसन बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार चार लोग बॉर्डर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वापस जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बावजूद हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे चार कांवड़ियों को पुलिस ने बॉर्डर पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। साथ ही उनकी कार को भी सीज कर दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए वात्सल्य योजना शुरू, सीएम बने 2347 बच्चों के मामा तो रेखा आर्य बनीं बुआ

रविवार देर शाम नारसन बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार चार लोग बॉर्डर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वापस जाने का अनुरोध किया। इसके बाद कावड़िए हरिद्वार से गंगाजल लाने की जिद पर अड़ गए और जबरदस्ती प्रदेश की सीमा में घुसने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी और नारसन चौकी प्रभारी ने कांवड़ियों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आए।
विज्ञापन


यहां पुलिस ने चारों के खिलाफ पुलिस एक्ट और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर हरिद्वार क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि नरेश, कमल किशोर और अंकित निवासी सोनीपत हरियाणा व अरुण निवासी दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस लौटाए एक हजार वाहन

कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद भी बाहरी राज्यों से लोग हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। नारसन, झबरेड़ा, खानपुर बॉर्डर पर इन लोगों को पुलिस समझाकर लौटा रही है। हालांकि, सोमवार को नारसन बॉर्डर पर रविवार की अपेक्षा यात्रियों की संख्या कम रही। पुलिस ने 640 से अधिक वाहनों को लौटा दिया। वहीं, नारसन बॉर्डर पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर 7300 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन, 1140 लोगों की कोविड जांच हुई।

तीन हजार लोग आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आए। झबरेड़ा क्षेत्र में बीरपुर और गोकुलपुर बॉर्डर पर पुलिस ने सघन चेकिंग की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बॉर्डर से 84 वाहनों को लौटाया गया। 25 वाहन चालकों का चालान किया गया है। उधर, खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के बॉर्डर पर लगातार चेकिंग कर वाहनों को लौटाया जा रहा है। लोगों को बॉर्डर पर ही गंगाजल मुहैया कराया जा रहा है। 

390 यात्रियों को स्टेशन से वापस भेजा 
कांवड़ मेला प्रतिबंधित होने के बाद रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे सख्ती बरती जा रही है। गंगा जल लेने के लिए आने वाले लोगों को शटल बसों व ट्रेनों से ही वापस भेजा जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 390 यात्रियों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पुलिस ने वापस भेजा। 260 यात्रियों को शटल बस से और 130 यात्रियों को ट्रेन से वापसी का टिकट कराकर वापस भेजा गया।

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर 64 व्यक्तियों को बसों से व रुड़की स्टेशन से 24 यात्रियों को वापस किया गया। वहीं हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 160 यात्रियों, योगनगरी ऋषिकेश में 79, लक्सर में 25 व रुड़की में 45 यात्रियों के विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं बिना कोरोना जांच कराए हरिद्वार आने वाले 720 यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर कोविड टेस्ट कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें