फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रतमऊ नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा, स्नान कर रहे जायरीनों को कलियर पुलिस ने समय रहते हटाया

Thu, 26 Sep 2024 10:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)

सार

जायरीन सुबह रतमऊ नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची उन्हें समय रहते हटाया गया।
विज्ञापन
रुड़की पिरान कलियर क्षेत्र की रतमऊ नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की पिरान कलियर क्षेत्र की रतमऊ नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी में स्नान करने कर रहे जायरीनों को कलियर पुलिस ने समय रहते हटा दिया। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

विज्ञापन


पिरान कलियर क्षेत्र की बावनदर्रा रतमऊ नदी कलियर दरग़ाह में रह रहे हजारी वाले जायरीन अक्सर स्नान करते रहते है। जायरीनों की मान्यता है कि नदी में स्नान कर उनके ऊपर असरात (ऊपरी साया) खत्म हो जाते हैं। जिस कारण वह रोजाना नदी में स्नान करते है।

बावनदर्रा रतमऊ नदी में कई जायरीनों की डूबने से मौत हो चुकी हैं। कलियर में हाजरी के नाम पर रह रहे जायरीन बृहस्पतिवार सुबह रतमऊ नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। सूचना पर धनोरी चौकी प्रभारी हेमदत भारद्वाज पुलिस बल के साथ बावनदर्रा रतमऊ नदी पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगाई छू रही आसमान, दाल रोटी खाना भी नहीं आसान....खाद्य तेलों के दामों में भी भारी उछाल
विज्ञापन


वहां पर स्नान कर रहे जायरीनों को हटाया गया। धनोरी चौकी प्रभारी हेमदत भारद्वाज ने बताया कि  हाजरी वाले जायरीन रतमऊ नदी में स्नान कर रहे थे। समय रहते पुलिबल के साथ उन्हें नदी से हटाया गया हैं। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें