फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कबड्डी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित की जाने वाली एसवीएम कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। उनके चयन से अकादमी में उत्साह का वातावरण है।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा सृष्टि जोशी व तनीषा पंवार का चयन हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर वर्ग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जबकि अंबिका का चयन महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित एसजीएफआई स्कूल जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसी प्रकार से अक्षय चौहान छत्तीसगढ़ में आयोजित एसजीएफआई स्कूल राष्ट्रीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता में खेलेंगे और तनीषा पंवार पश्चिम बंगाल के एकेएफआई जूनियर वर्ग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट न अकादमी के प्रशिक्षक ऋषभ चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, हुकम सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें