फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी जोशी यौन शोषण मामले में आया नया मोड़

Thu, 13 Mar 2014 10:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
निलम्बित अपर सचिव जेपी जोशी से जुड़े यौन शोषण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


जोशी द्वारा महिला व अन्य के खिलाफ दर्ज कराए गए ब्लैक मेल करने के मुकदमे की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। डीजीपी ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए है।

ब्लैक मेल करने का मुकदमा दर्ज
यौन शोषण प्रकरण में घिरने के बाद जेपी जोशी ने एक महिला व एमपी सिंह और संजय दो पुरुषों के खिलाफ ब्लैक मेल करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो इस प्रकरण में एक और नाम अभिजीत सिन्हा का नाम भी जुड़ गया। इस मामले में अभी तक न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल नहीं की गई। सिन्हा की पत्नी पैरा मिलिट्री फोर्स में डीआईजी है।

सीबीसीआईडी जांच के आदेश जारी
उक्त डीआईजी ने सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने का आग्रह किया। इसके बाद केवल इसी मामले की सीबीसीआईडी जांच के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


डीजीपी बीएस सिद्धू के आदेश के बाद एडीजीसी सीबीसीआईडी रामसिंह मीणा ने जांच टीम का गठन कर आगे की कार्यवाही पूरी करने के आदेश दिए है। फिलहाल सीबीसीआईडी जांच होने तक अभियुक्तों को गिरफ्तारी से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


इस प्रकरण से जुड़े शेष सभी मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, लेकिन इस केस में अभी आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल भी नहीं हुआ है। आग्रह भी किया गया था और विचार करने के बाद सीबीसीआईडी से जांच कराने के आदेश हुए है।
- बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें