फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Landslide: राहत पैकेज का ड्राफ्ट जल्द होगा फाइनल, दिल्ली में पहले दौर की बैठक में हुआ मंथन

Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि बैठक में विशेषज्ञों ने अपने सुझाव रखे, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ। जो सुझाव आए हैं, उन्हें शामिल कर राहत पैकेज को फाइनल किया जाएगा। आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा, जोशीमठ के मसले पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सरकार की ओर से नए जोशीमठ को लेकर सारे विकल्प खुले रखे गए हैं।
विज्ञापन
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ के पुनर्निर्माण और राहत पैकेज पर जल्द निर्णय हो जाएगा। नई दिल्ली में हुई बैठक में पीडीएनए (पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट) की ओर से जोशीमठ भू धंसाव प्रभावित क्षेत्र के लिए तैयार किए गए पहले ड्राफ्ट पर चर्चा हुई। सचिव आपदा प्रबंधन डाॅ. रंजीत सिन्हा के मुताबिक ड्राफ्ट पर जो सुझाव आए हैं उनको शामिल कर राहत पैकेज का ड्राफ्ट जल्द फाइनल होगा।

जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र का दिल्ली से आई पीडीएनए की टीम ने चार दिन तक प्रभावित क्षेत्र का आंकलन किया था। टीम के वापस दिल्ली लौटने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि बैठक में विशेषज्ञों ने अपने सुझाव रखे, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ। जो सुझाव आए हैं, उन्हें शामिल कर राहत पैकेज को फाइनल किया जाएगा। आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा, जोशीमठ के मसले पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सरकार की ओर से नए जोशीमठ को लेकर सारे विकल्प खुले रखे गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक, अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

उधर विभागीय सूत्र बताते हैं जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार से तीन हजार करोड़ का राहत पैकेज मांगा गया है। बैठक में कहा गया कि एक साथ यह पैकेज न मिल पाने की स्थिति में इसे दो चरणों में दिया जाए। पहले चरण में इसकी आधी धनराशि दी जाए, जबकि दूसरे चरण में पूरी राहत राशि दी जाए। बताया गया कि बैठक में राज्य की ओर से रखे प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें