फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: प्रभावित क्षेत्रों में आपदा के बाद की स्थिति का आकलन शुरू, छह टीमों को दी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

Mon, 24 Apr 2023 10:48 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों को लेकर 6 अप्रैल तक सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर टीम केंद्र को सौंपेगी। पीडीएनए की 15 सदस्यीय टीम शनिवार को जोशीमठ पहुंच गई थी। टीम आपदा के बाद नगर की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम 26 अप्रैल तक यहां रहकर सर्वेक्षण कार्य करेगी।
विज्ञापन
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में आपदा के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) की टीम ने रविवार से काम शुरू कर दिया है। पीडीएनए के 15 सदस्यों को छह टीमों में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक टीम को अलग-अलग काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है और यह 26 अप्रैल तक सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र को सौंपेगी। पीडीएनए की 15 सदस्यीय टीम शनिवार को जोशीमठ पहुंच गई थी। टीम आपदा के बाद नगर की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम 26 अप्रैल तक यहां रहकर सर्वेक्षण कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें...आसमान की आफत!: पृथ्वी की ओर आ रहा कुतुबमीनार से छह गुना से अधिक बड़ा एस्टेरॉयड, 62 हजार किमी की होगी रफ्तार

टीम यहां पर पुनर्वास, स्थानीय अवसंरचना, सार्वजनिक भवन, नागरिक सुविधाओं, पेयजल, सफाई, पर्यटन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, रिकवरी कंस्ट्रक्शन प्लान तैयार करने में तकनीकी सहयोग देगी। अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पीडीएनए की छह टीमें गठित की गई हैं। टीमें पानी, भवन, सड़क, खेतों की दरार, प्रभावितों की वर्तमान स्थिति आदि विषयों पर सर्वेक्षण कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें