फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से शुरू होगी जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए सस्ती फ्लाइट सेवा

Mon, 22 May 2017 09:34 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
flight - फोटो : getty images
विज्ञापन
आम आदमी के लिए कुमाऊं से गढ़वाल तक का सस्ता हवाई सफर अगस्त माह से शुरू होने जा रहा है। सस्ती हवाई यात्राओं के लिए केंद्र सरकार की उड़ान सेवा में शामिल होने के बाद एयर डेक्कन के जहाज इस रूट पर चलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


मांग के अनुरूप इसका विस्तार भी किया जाएगा। वहीं, डीजीसीए ने चिन्यालीसौड़ और नैनीसैनी को भी अगले चरण में एयर कनेक्टिविटी में लाने का आश्वासन दिया है।

हाल ही में केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना लांच की थी। इसके तहत छोटे-छोटे शहरों और एयरपोर्ट तक वायुसेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। यह भी तय हुआ था कि एक घंटे तक की उड़ान का अधिकतम किराया 2500 रुपये होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने सभी राज्यों से उनके मौजूदा एयरपोर्टों के संबंध में प्रस्ताव भी मांगे थे। इस पर उत्तराखंड से जौलीग्रांट, पंतनगर, नैनीसैनी और चिन्यालीसौढ़ हवाई अड्डों के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र ने फिलहाल जौलीग्रांट और पंतनगर के बीच हवाई सेवाओं के लिए हामी भरी है।

चिन्यालीसौड़ और नैनीसैनी के सर्वे में डीजीसीए ने पाया कि अभी यहां टर्मिनल बिल्डिंग समेत तमाम कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा यहां यात्रियों का लोड भी योजना के मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। ऐसे में उन्हें उड़ान योजना के अगले चरणों में शामिल करने का आश्वासन दिया है।

पंतनगर का चयन होने से अब अगस्त माह से एयर डेक्कन अपनी हवाई सेवाएं देगा। अभी इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। फिलहाल जौलीग्रांट से पंतनगर जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है, जो पहले दिल्ली जाती है। इसका किराया भी काफी अधिक है और समय भी काफी अधिक लगता है। सीधी हवाई सेवा आरंभ होने के बाद न केवल किराया कम होगा, बल्कि लगभग आधे घंटे का ही वक्त पंतनगर पहुंचने में लगेगा।

अपर सचिव (नागरिक उड्डयन विभाग) आर. राजेश कुमार ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की उड़ान योजना में जौलीग्रांट और पंतनगर सलेक्ट हुआ है। इस रूट पर एयर डेक्कन कंपनी अगस्त माह से अपनी फ्लाइट आरंभ करेगी। राज्य से जौलीग्रांट, पंतनगर, चिन्यालीसौढ़ और नैनीसैनी को उड़ान योजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अन्य दो स्थानों को भी आगे के चरण में योजना में शामिल करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें