फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly Grant Airport: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, देहरादून आने वाली आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट देरी से पहुंचीं

Mon, 25 Dec 2023 07:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

अहमदाबाद से सुबह आठ बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही अपने निर्धारित समय से पहली एयरपोर्ट पहुंच गई थी। सुबह नौ बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे के विलंब से 11:04 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों से आने वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ानें घंटों देरी से पहुंची। दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में शराब मौसम और कोहरे के कारण फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग में परेशानी आई है।

विज्ञापन


सोमवार को अहमदाबाद से सुबह आठ बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही अपने निर्धारित समय से पहली एयरपोर्ट पहुंच गई थी। सुबह नौ बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे के विलंब से 11:04 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इंडिगो की हैदराबाद वाली उड़ान 11:35 के स्थान पर करीब चार घंटे के विलंब से शाम 3:44 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट 1:55 के स्थान पर एक घंटे विलंब से 3:10 बजे एयरपोर्ट आई।
विज्ञापन


Christmas 2023: लैंसडौन, मसूरी और औली में उमड़े सैलानी, होटल और होम स्टे फुल, जाम ने किया परेशान, तस्वीरें

विस्तारा की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पौने तीन बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब से 4:28 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो दिल्ली की 3:20 बजे आने वाली फ्लाइट करीब सवा घंटे के विलंब से शाम 4:57 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इंडिगो मुंबई को शाम साढ़े पांच बजे एयरपोर्ट आना था।
विज्ञापन


लेकिन यह फ्लाइट करीब एक घंटे के विलंब से शाम 6:39 बजे एयरपोर्ट पहुंची। जबकि इंडिगो की दिल्ली से शाम 6:05 बजे आने वाली उड़ान को दिल्ली से ही रद्द कर दिया गया। सोमवार को कुल 14 फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें