फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024: दून में जुटेंगे देश-विदेश के नामी ज्योतिष, इन दो दिन जानें अपना भविष्य

Mon, 25 Dec 2023 05:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024: अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन सात व आठ जनवरी को होगा। ग्राफिक एरा विवि परिसर में दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन सात जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष की दुनिया के जाने-पहचाने नाम, टैरो कार्ड विशेषज्ञ, अंक ज्योतिषी, वास्तु शास्त्री, फेस रीडर, हस्तरेखा जैसी तमाम विधाओं के माहिर विशेषज्ञ नए साल पर एक बार फिर देहरादून में जुटने जा रहे हैं।

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन सात व आठ जनवरी को होगा। अगर आप अपने भविष्य की चिंताओं को लेकर ज्योतिषीय परामर्श चाहते हैं, तो आपके लिए यह खास मौका आ रहा है। क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा विवि परिसर में दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन सात जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) करेंगे।

Christmas 2023: लैंसडौन, मसूरी और औली में उमड़े सैलानी, होटल और होम स्टे फुल, जाम ने किया परेशान, तस्वीरें

विज्ञापन


इसके बाद महाकुंभ आम लोगों के लिए खुल जाएगा। महाकुंभ में आम लोगों के लिए निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। वह अपने मनचाहे ज्योतिषी से बात कर सकेंगे। कुंडली दिखा सकेंगे। हस्तरेखा से भविष्य के प्रति सलाह ले सकेंगे। घर का नक्शा दिखाकर वास्तु संबंधी जानकारी ले सकेंगे।

इस दौरान ज्योतिष विधा के विभिन्न पहलुओं को लेकर परिचर्चाओं का भी आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ के दूसरे दिन समापन सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें