क्रिप्टो और विभिन्न तरह की स्कीम का झांसा देकर ठगने वाले एक महिला और युवक को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है की इन लोगों ने बहुत से लोगों से पांच करोड़ रुपये ठगे हैं। मामला फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में एसटीएफ ने पिछले दिनों दो आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया था।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि कोतवाली विकासनगर में प्रवीण सिंह, अशोक मल्ल आदि 11 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हॉलिडे हट्ज,एचएचजेड इंटरनेशनल, जीसीसी, इस्टा गोल्ड समेत अन्य कंपनियों का मालिक बताकर धन निवेश के एवेज में अधिक लाभ देने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की गई। पांच करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत थी। जिसकी जांच एसटीएफ के इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद पुर्वाल को सौंपी गई।
बैंक खातों वेबसाइट से जानकारी लेने के बाद टीम हैदराबाद क्षेत्र की ओर दबिश पर निकली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तेलंगाना के एक होटल से महिला और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सताक्षी शुभम और कैलाश निवासीगण मोहाली चंडीगढ़ बताया। आरोपियों को स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड में उतराखंड लाया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनहोंने दो फिल्में दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड, शराफत गयी तेल लेने आदि फिल्मो में प्रोडक्शन लाइन का काम किया है।
होटल में रुककर दिया घटना को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि आरोपी बीते कई महीनों से एक होटल में रुके थे। यहां इन्होंने करीब चार लाख रुपए भुगतान भी किया था। आरोपियों ने तेलंगाना में अपना ठिकाना बनाया था।