महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 04 जुलाई 2018
नेटबैंकिंग/डेबिट कार्ड के जरिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जुलाई 2018
ई-चालान द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 09 जुलाई 2018
योग्यता : उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद या फिर उत्तराखंड राज्य स्थित विद्यालय से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही एनसीसी का बी/सी प्रमाण पत्र भी हो।
वेतनमान : 21700 से 69100 रुपये।
आयुसीमा : न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष। आयु की गणना 01 जुलाई 2017 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क : सामन्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये। उत्तराखंड के एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
इस तरह से होगा सिलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक मापदंड परीक्षा/शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 150 सेंटी मीटर होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों को 10 किलो ग्राम का भार अपनी पीठ पर लेकर 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों को अपनी पीठ पर पांच किलोग्राम का भार लेकर 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। लिखित परीक्षा के दौरान निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी।शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 163 सेंटी मीटर और सीने का फुलाव 05 सेंटी मीटर होना चाहिए।
पुरुषों के लिए 05 मीटर और महिलाओं के लिए 3.50 मीटर होना चाहिए। इसके साथ लंबी कूद पुरुषों के लिए 04 मीटर और महिलाओं के लिए 02 मीटर निर्धारित है। ऊंची कूद पुरुषों के लिए 1.10 मीटर और महिलाओं के लिए .70 मीटर निर्धारित की गई है। शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
ऐसे करें अप्लाई
होम पेज पर वन विभाग में
समूह ‘ग’ के अन्तर्गत वन आरक्षी के ऑनलाइन आवेदन लिंक को क्लिक करें। इसके बाद कैंडिडेट पोर्टल में नया रजिस्ट्रेशन के लिएऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद पंजीकरण सेक्शन में दिए लिंक को क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें और सब्मिट कर दें। नये पेज पर फिल-अप-एप्लीकेशन फॉर्म आप्शन को क्लिक करें और नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन सेक्शन में क्लिक करें। उम्मीदवार का स्कैन फोटोग्राफ 10 केबी से 50 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। हस्ताक्षर जेपीईजी फार्मेट में होने चाहिए और इनका साइज 10 केबी से 20 केबी तक ही होना चाहिए। इसके साथ ही सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
अधिक जानकारी यहां से ले सकते हैं।
फोन : 0135-2669658
वेबसाइट :
www.sssc.uk.gov.in
ई-मेल :
chayanayog@gmail.com