फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन से ढाई लाख छात्रों को मिलेगा जेईई एडवांस का टिकट, जान लें ये महत्वपूर्ण तिथियां...

Sat, 07 Mar 2020 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आईआईटी दिल्ली ने जारी किया जेईई एडवांस 2020 का नोटिफिकेशन
  • देशभर में 17 मई को आयोजित होगी आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-1 और जेईई मेन-2 में से कोई भी क्वालिफाई करने वाले शीर्ष ढाई लाख छात्रों को जेईई एडवांस का टिकट मिलेगा। यह छात्र 17 मई को होने वाली आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को जेईई एडवांस 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। गत वर्ष के मुकाबले इस साल आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी हो गई है। जनरल कैटेगरी के लिए शुल्क 2600 से बढ़ाकर 2800 कर दिया गया है जबकि रिजर्व कैटेगरी के लिए शुल्क 1200 से बढ़ाकर 1400 कर दिया गया है।

किस कैटेगरी के कितने होंगे जेईई एडवांस के लिए चयनित
कैटेगरी    चुने जाने वाले कैंडिडेट्स
जनरल    96,187
जनरल दिव्यांग    5,063
जनरल ईडब्ल्यूएस    23,750
जनरल ईडब्ल्यूएस दिव्यांग    1,250
ओबीसी    64,125
ओबीसी दिव्यांग    3,375
एससी    35,625
एससी दिव्यांग    1,875
एसटी    17,812
एसटी दिव्यांग    938

इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन

इसमें आप बीटेक, बीएस, बीआर्क, ड्यूल डिग्री बीटेक-एमटेक, ड्यूल डिग्री बीएस-एमएस, इंटिग्रेटेड एमटेक और इंटिग्रेटेड एमएससी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इन संस्थानों में मिलेगा दाखिला
23 आईआईटी, आईआईएससी बंगलुरु, आईआईएसईआर बेहरामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंपुरम और तिरुपति, आईआईएसटी तिरुवनंतपुरम, आरजीआईपीटी रायबरेली, आईआईपीई विशाखापत्तनम।

उत्तराखंड में यहां होगी प्रवेश परीक्षा
देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और रुड़की।

किस साल कितनों को मिला एडवांस का मौका
वर्ष    क्वालिफाई करने वाले छात्र
2018    2,24,000
2019    2,45,000
2020    2,50,000

आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 2800 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 1400 रुपये
महिला : 1400 रुपये
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

जेईई एडवांस ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : एक मई 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : छह मई 2020
फीस जमा कराने की अंतिम तिथि : सात मई 2020
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 12 मई 2020
जेईई एडवांस परीक्षा की तिथि : 17 मई 2020
आंसर की जारी होने की तिथि : 27 मई 2020
जेईई एडवांस रिजल्ट जारी होने की तिथि : आठ जून 2020

यहां होगा आवेदन : https://jeeadv.ac.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें