फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में होने वाले T20 मैच से पहले जायजा लेने पहुंचे ICC मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ

Tue, 22 May 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
javagal srinath in dehradun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने सोमवार को रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को जवागल श्रीनाथ के नेतृत्व में आईसीसी की पूरी टीम स्टेडियम पहुंचकर पिच, मैदान आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी।

सोमवार को स्टेडियम पहुंचे श्रीनाथ ने पिच और पवेलियन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और फ्लड लाइट का निरीक्षण किया। स्टेडियम की ज्यादातर व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट दिखे।
 

विज्ञापन

डीजीपी से मिले बीसीसीआई के अधिकारी

anil raturi
सूत्रों के अनुसार उन्होंने दर्शकों के स्टैंड के पास सुरक्षा के इंतजाम बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। स्टैंड बाउंड्री लाइन से सटा होने और उसकी रेलिंग बेहद छोटी होने से दर्शकों के फांदकर मैदान में आने की आशंका है।

ऐसे में मैच रेफरी ने अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंगलवार को आईसीसी की टीम स्टेडियम पहुंचेगी। इस अवसर पर टीम पिच, बाउंड्री, सुरक्षा, फ्लड लाइट, स्क्रीन कम स्कोर बोर्ड, पवेलियन, प्लेयर लाउंज, कॉरपोरेट बॉक्स, थर्ड अंपायर, मैच रेफरी केबिन समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकती है।

बीसीसीआई के अधिकारियों ने सोमवार को डीजीपी अनिल रतूड़ी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। डीजीपी ने बताया कि दोनों टीमों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा। होटल और स्टेडियम के पास बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। टीमों के आने-जाने के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें