फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुनवाला हत्याकांड: तीन दिन इंतजार के बाद हुआ युवती का पोस्टमार्टम, नहीं हुई शिनाख्त, बोरे में मिली थी लाश

Sun, 22 Nov 2026 11:49 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

18 नवंबर को जामुनवाला गांव में कूड़े के ढेर से बोरे में बंद युवती का शव बरामद हुआ था। हत्यारों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के जामुनवाला में बोरे में बंद मिली अज्ञात युवती की हत्या के मामले में तीन दिन इंतजार के बाद पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम करवा दिया है। युवती के गले पर धारदार हथियार से किए गए गहरे वार के निशान मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। युवती की शिनाख्त नहीं होने से हत्याकांड की जांच आगे बढ़ाने में पुलिस के लिए चुनौती है।

विज्ञापन


18 नवंबर को जामुनवाला गांव में कूड़े के ढेर से बोरे में बंद युवती का शव बरामद हुआ था। हत्यारों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था। अब पोस्टमार्टम में गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई और बाद में शव को जामुनवाला में लाकर फेंका गया।

युवती की पहचान के लिए पुलिस प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित हॉस्टलों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। यहां रहने वाली युवतियों के विवरण का मृतका के हुलिये और उम्र से मिलान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाल के दिनों में किसी हॉस्टल से कोई युवती अचानक लापता तो नहीं हुई। इसके अलावा दूसरे राज्यों में दर्ज गुमशुदगी की प्राथमिकी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। दिल्ली और चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर वहां दर्ज मामलों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती

Trending Videos
विज्ञापन

शरीर पर दो टैटू मिले

मृतका के शरीर पर दो टैटू मिले हैं, जो काफी पुराने बताए जा रहे हैं। पुलिस इनके डिजाइन और इन्हें बनवाने की जगह का पता लगाने में जुटी है। इसके लिए टैटू आर्टिस्ट से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने टैटू की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं, ताकि कोई इन्हें देखकर युवती की पहचान कर सके। हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए चार पुलिस टीमें अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही हैं। टीमें अब तक कई सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि युवती की पहचान फिलहाल जांच की सबसे अहम कड़ी है। शिनाख्त होने के बाद उसके संपर्कों, आखिरी बार देखे जाने की जगह और हत्या के संभावित कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें