फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित होंगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी

Thu, 26 Sep 2013 12:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान के दैनिक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। संस्थान के 100 दैनिक कर्मचारी अक्टूबर से नियमित हो जाएंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ की मुख्य महाप्रबंधक डीडी डिमरी के साथ वार्ता के बाद कई मांगों पर सहमति बन गई। बताया गया कि पूर्व में नियमित होने से वंचित रह गए जल संस्थान के करीब 100 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अक्तूबर में नियमित हो जाएंगे। सभी संवर्ग के रिक्त पदों पर भी जल्द पदोन्नति की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें, सरकारी-प्राइवेट बसों के चक्कर में पिस रहे यात्री

संघ के मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी ने बताया कि मांगों पर सहमति के बाद 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को करीब ढाई घंटे तक कर्मचारियों की जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक से उनके कक्ष में वार्ता हुई। इस दौरान सभी कर्मचारियों को लाभांवित करने की मांग पर सहमति बनी।
विज्ञापन


जल संस्थान कर्मियों के अवशेष जल-मूल्य की धनराशि को सरचार्ज सहित निरस्त करने की मांग पर शीघ्र अधिशासी अभियंताओं को आदेश देने का आश्वासन डिमरी ने दिया। जल संस्थान को राजकीय विभाग घोषित करने का फैसला मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लेने की भी बात कही गई।
विज्ञापन


पढ़ें, आईएमए के अनुशासन से परेशान था कैडेट

संघ के मंडलीय महासचिव रमेश बिंजोला ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन पीएफ अकाउंट में भेजने की मांग पर मुख्य महाप्रबंधक ने सभी संगठनों से वार्ता के बाद ही कार्रवाई की बात कही। वार्ता करने वालों में गजेंद्र कपिल, डीडी बलूनी, अशोक शर्मा, धन सिंह नेगी, दलीप नेगी, शिशुपाल रावत आदि उपस्थित थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें