फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से बांद्रा के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन

Thu, 26 Sep 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अब हरिद्वार से मुंबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने हरिद्वार से बांद्रा के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाकर लोगों को तोहफा दे दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, सरकारी-प्राइवेट बसों के चक्कर में पिस रहे यात्री

इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दून-बांद्रा एक्सप्रेस में होने वाली भीड़ से निजात मिल जाएगी। बांद्रा से चलकर, हरिद्वार-बांद्रा सुपरफास्ट गाड़ी बृहस्पतिवार शाम चार बजकर पांच मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। जो शाम छह बजकर 50 मिनट पर वापसी करेगी। यह गाड़ी सप्ताह में केवल एक दिन बृहस्पतिवार को आएगी और उसी शाम को वापस चली जाएगी।

करीब 27 घंटे का होगा सफर
यह सुपरफास्ट गाड़ी हरिद्वार से टपरी होते हुए रुड़की, मेरठ, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, कोटा, सर्वाइं माधोपुर, रतलाम होते बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। यह सफर करीब 27 घंटे का होगा। 17 कोचों इस सुपरफास्ट गाड़ी में दो एसी, छह स्लीपर, नौ जनरल कोच होंगे। रेल बजट पेश करते हुए तत्कालीन रेल मंत्री ने हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट गाड़ी चलाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की समय सारणी में इस गाड़ी को एक जुलाई से चलना था। अब रेल मंत्रालय के आदेश के बाद ट्रेन को चलाया जा रहा है। जहां देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस से बांद्रा पहुंचने में 41 घंटे लगते थे, अब हरिद्वार-बांद्रा सुपरफास्ट के चलने से 27 घंटे में बांद्रा टर्मिनल पहुंचा जा सकेगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें