राष्ट्रीय स्तर पर एक पायदान नीचे खिसका प्रदेश
राष्ट्रीय स्तर पर अचीवर श्रेणी में उत्तराखंड एक पायदान नीचे खिसक गया है। अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर, जनवरी में उत्तराखंड इस श्रेणी में 8वें स्थान पर था। फरवरी माह में राज्य 9वें पायदान पर पहुंच गया है। जनवरी में उत्तराखंड के 168.599 अंक थे जो कि अब घटकर 159.858 अंकों पर आ गए हैं।
क्या है रैंकिंग
जल सर्वेक्षण में पांच रैंक में नंबर दिए गए हैं। पहली फ्रंट रनर श्रेणी है, जिसमें वे जिले शामिल हैं, जिनमें जल जीवन मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत काम हुए हैं। दूसरी हाई अचीवर श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 75-100 प्रतिशत काम हुए हैं। तीसरी अचीवर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 50-75 प्रतिशत काम हुए हैं। चौथी परफॉमर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें अक्तूबर के लक्ष्य के सापेक्ष 25-50 प्रतिशत काम हुए हैं। पांचवीं एस्पाइरेंट्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें केवल 0-25 प्रतिशत काम हुए हैं।