फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल गांधी की गर्दन काटने' पर इनाम की घोषणा करने वाला नेता कांग्रेस में शामिल

Wed, 18 Jan 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rahul gandhi, jagtar
विज्ञापन
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों का दौर है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां वोट बटोरने का कोई भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


इस क्रम में कांग्रेस ने ऐसे नेता को बाजपुर से पार्टी में शामिल कर लिया है, जिसने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गर्दन काटने वाले को इनाम देने और उसका मंदिर बनाने की घोषण की थी।

जगतार सिंह बाजवा को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया है और उनकी पत्नी सुनीता बाजवा को वह बाजपुर से यशपाल आर्य के खिलाफ मैदान में उतारने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल आर्य को टिकट मिलने से नाराज

यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला
दरअसल बाजपुर विधानसभा से पहले जगतार की पत्नी सुनीता बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं।

लेकिन वहां से यशपाल आर्य को टिकट मिलने से नाराज सुनीता पति और समर्थकों के साथ कांग्रेस मे शामिल हो गईं। जगतार के बैकग्राउंड को देख कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उन्हें तवज्जो नहीं दी।

यह था जगतार का बयान
'हिंसा के मार्ग पर चलना कभी मेरा काम नहीं रहा। लेकिन उनकी (राहुल गांधी) हरकतों को देखकर हर हिंदुस्तानी का खून खौला है। मैं ऐलान करता हूं कि ऐसे द्रेशद्रोहियों को भारत में रहने की कोई जरूरत नहीं है। मैं युवाओं से आह्वान करता हूं कि राहुल गांधी जैसे गद्दार की गर्दन काटकर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के गेट पर टांग देनी चाहिए। जो भी युवा ऐसा करेगा उसका मंदिर बनाया जाएगा। उसकी हम पूजा करेंगे। जो देशद्रोही ताकतों का समर्थन करते हैं उन्हें जान से मारने में हम कोताही नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें