फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आईटीबीपी ने शुरू की आम जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 20 Oct 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
itbp
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की पहल पर आइटीबीपी के चिकित्सकों ने आम नागरिकों को भी चिकित्सकीय उपचार सेवा देना आरंभ कर दिया है। इसके लिए सांसद बलूनी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और आइटीबीपी का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन


यहां जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्हें आइटीबीपी के डीजी पसनंदा ने अवगत कराया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के मातली और चमोली के जोशीमठ में आइटीबीपी के चिकित्सकों ने आम नागरिकों के लिए उपचार आरंभ कर दिया है। बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों की जनता को उपचार देने का यह प्रयास जनता को भारी राहत देने वाला है।

उन्होंने आशा प्रकट की कि शीघ्र ही सेना और अर्द्धसैनिक बल (सीआरपीएफ , एसएसबी) भी आम जनता को ओपीडी सुविधाएं देना आरंभ करेंगी। उन्होंने बताया कि फि लहाल ये सेवा सप्ताह में दो दिन प्रदान की जाएगी और समीक्षा के बाद नया कार्यक्रम जारी होगा। बलूनी ने कहा कि उन्होंने सेना और अर्द्ध सैनिक बल को सुझाव दिया है कि सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से आम नागरिकों के उपचार के लिए परिसर की सीमा पर अलग से कक्ष की स्थापना करें, जहां वे ओपीडी सेवा प्रदान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें