फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पांच और छह अप्रैल को कई जिलों में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार

Sat, 04 Apr 2020 12:10 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई जिलों में पांच और छह मार्च को बारिश हो सकती हैं। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर स्थानों मौसम साफ रहेगा। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन


रविवार पांच मार्च और सोमवार छह मार्च को पहाड़ के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात मार्च को कई पर्वतीय क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें