फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: इस वित्तीय वर्ष में जमा हुआ केवल 43 करोड़ रुपये हाउस टैक्स, 75 करोड़ का रखा था लक्ष्य

Fri, 03 Apr 2020 05:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कोरोना के चलते मार्च में नहीं जमा हो सका टैक्स, पचास करोड़ हो सकता था जमा
विज्ञापन
हाउस टैक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून नगर निगम वित्तीय वर्ष 2019-20 में हाउस टैक्स का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों को देखते हुए निगम ने मार्च में हाउस टैक्स वसूलना बंद कर दिया था। जिसके चलते 43 करोड़ रुपये ही हाउस टैक्स जमा हुआ।

विज्ञापन


नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 75 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा था। जिसे लेकर केवल 43 करोड़ ही हाउस टैक्स जमा हुआ। हालांकि अधिकारियों का मानना था कि अगर वह 50 करोड़ का लक्ष्य पार करते हैं तो भी ठक था। ऐसे में मार्च में जितने दिन कार्यालय बंद रहा, निगम खुलने के बाद उतनी अवधि अतिरिक्त लोगों को दी जाएगी, ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में अपना हाउस टैक्स जमा करा सकें।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष निगम ने 25 करोड़ रुपये हाउस टैक्स जमा किया था। उसकी तुलना में इस वर्ष काफी संख्या में हाउस टैक्स जमा हुआ। नगर निगम का दायरा तो बढ़ गया, लेकिन नए वार्डों के आवासीय भवनों को 10 साल तक हाउस टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें