फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रतिभाओं का पलायन रोकना बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। इक्फाई विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंटेलिजेंट विजन एंड कंप्यूटिंग (आईसीआईवीसी 2026) का शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन सॉफ्ट कंप्यूटिंग रिसर्च सोसाइटी के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद और शोधकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार के सचिव डॉ. बीवी आरसी पुरुषोत्तम ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत में वैज्ञानिक विकास और अनुसंधान की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभा पलायन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा भारत को वैश्विक वैज्ञानिक महाशक्ति बनाने के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का पलायन रोकना अत्यंत आवश्यक है। हमें अपने ही देश में बेहतर अवसर तैयार करने होंगे, जिससे युवा वैज्ञानिक स्वदेश में रहकर देश के विकास में योगदान दे सकें।

एसआरएचयू देहरादून के कुलपति प्रो. डॉ. राजेंद्र डोभाल ने राज्य के विकास में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड के लगभग 40 विश्वविद्यालयों से क्षेत्रीय विकास में एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया। आईआईटी रुड़की के एमेरिटस फेलो प्रो. डॉ. पीके गर्ग और एससीआरएस नई दिल्ली के महासचिव प्रो. डॉ.जेसी बंसल ने भी विजन कंप्यूटिंग में आधुनिक बदलावों की सराहना की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राम करन सिंह और कुलसचिव प्रो. डॉ. संजीव मालवीय ने अतिथियों का स्वागत किया। जनरल चेयर डॉ. पुनीत कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सम्मेलन 13 जून को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें