एसडीएम ने अंग्रेजी शराब की दुकान का किया निरीक्षण, शराब की दुकान पर मिली भारी अनियमितता। संवाद
- फोटो : MUSSOORIE
एसडीएम मनीष कुमार ने पिक्चर पैलेस स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया, जिससे शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। दुकान में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई के लिए आबकारी अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
शहर में आए दिन शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग की लोग शिकायत करते हैं। शुक्रवार को पैलेस चौक के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर अचानक एसडीएम मनीष कुमार पहुंच गए। उन्होंने दुकान का स्टॉक रजिस्टर खंगाला, साथ ही रेट लिस्ट मांगी, लेकिन वह नहीं मिली। दुकान में अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जिला आबकारी अधिकारी को पत्र भेजा है। एसडीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद