फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा के एक और करीबी आईपीएस पर गाज

Sat, 08 Feb 2014 04:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग में सरकार की गाज शुक्रवार को आईजी इंटेलीजेंस व सुरक्षा पर गिरी। घिल्डियाल को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन


उन्हें आज आईजी ट्रेनिंग व मानवाधिकार आयोग के पद पर भेज दिया गया। प्रतीक्षारत चल रहे वरिष्ठ आईपीएस जीएन गोस्वामी नए आईजी इंटेलीजेंस व सुरक्षा होंगे।

दीपक ज्योति का ट्रांसफर
शासन ने शुक्रवार को इंटेलीजेंस व सुरक्षा के आईजी दीपक ज्योति घिल्डियाल को हटा दिया है। यह पद सरकार को फीड बैक व तमाम सूचनाएं देने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

देर शाम हुए आदेश के तहत घिल्डियाल को मानवाधिकार आयोग व ट्रेनिंग का आईजी बनाया गया है। यह पद महत्वहीन माना जाता है।

बहुगुणा के थे करीबी
घिल्डियाल बहुगुणा परिवार के काफी करीबी भी बताए जाते हैं। इसीलिए पिछली सरकार में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले भी देहरादून के एसएसपी रहे केवल खुराना को बहुगुणा का नजदीकी होने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें,केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता

इसी के चलते बीजापुर अतिथि गृह में हरीश समर्थकों ने सीएम की शपथ से पहले ही खुराना के तबादले की घोषणा कर डाली थी।

लेकिन इनका कुछ नहीं बिगड़ता
सरकार भले ही कुछ करे लेकिन पीपीएस अफसर पीएचक्यू को धता बताने से नहीं चूकते। पिछले दिनों स्थानांतरित हुए नौं में से दो डिप्टी एसपी अपने आकाओं की बदौलत तबादला रुकवाने में कामयाब रहे। हरिद्वार से रुद्रप्रयाग भेजे गए जीपी पांडे तबादला आदेश संशोधित करवाकर देहरादून आ गए है।

यह दूसरी बार हुआ, डेढ़ वर्ष पहले भी उन्हें पहाड़ भेजा था लेकिन वह नहीं गए। उधर, राजन सिंह को अल्मोड़ा भेजा गया था लेकिन उन्होंने अपना तबादला रुद्रप्रयाग करा लिया है।

आईएएस में भी बहुगुणा के करीबी निशाने पर
विगत दिवस हुए तबादलों में भी दो ऐसे अफसरों के पर कतरे गए जो बहुगुणा के करीबी थे। आर मीनाक्षीसुंदरम को तो बहुगुणा सरकार में काफी पावरफुल अफसर माना जाता था।
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

एक समय उनके पास वीसी एमडीडीए, अपर सचिव आवास व सूचना, डीजी सूचना और एमडी सिडकुल की जिम्मेदारी थी। लेकिन अब केवल उनके पास वीसी एमडीडीए ही रह गया है।

ब्रजेश कुमार संत को ऊधमसिंहनगर कलक्टर के पद से हटाने के लिए तमाम नेताओं ने जोर लगाया लेकिन कामयाब नहीं हुए। जब सरकार की फजीहत होने लगी तो संत अपनी मर्जी से हरिद्वार विकास प्राधिकरण के वीसी बने।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें