चंडीगढ़ से हुई क्रिकेट कॅरियर की शुरूआत, उत्तराखंड लीग में मचाया था धमाल
युवराज पंजाब के लिए अंडर-14, 16 व 19 खेल चुके हैं। उसके बाद अंडर-19 इंडिया के लिए भी खेले। चंडीगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन दिखा चुके हैं। स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से दो सीजन से लगातार खेल रहे हैं। उत्तराखंड प्रीमियर लीग में युवराज ने धमाल मचा दिया था।
वह पांच में से चार मैच में लगातार मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने लगातार 3 अर्धशतक और फाइनल मैच में शतक लगाकर मैच को जिताया था। युवराज ने 5 मैच में 322 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
इसके अलावा टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन चुने गए। रणजी ट्रॉफी उत्तराखंड के लिए 5 मैच में 500 रन बनाए। जिसमें राजस्थान के खिलाफ 158 रन की पारी खेली। रणजी ट्रॉफी में पूरे भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड युवराज के नाम पर है। मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ 60 बॉल में 123 बना चुके हैं।