फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Festival 2024: ऋषिकेश में कल से बहेगी योग की गंगा, 700 से ज्यादा साधकों ने कराया पंजीकरण

Thu, 14 Mar 2024 07:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

International Yoga Festival 2024: महोत्सव के लिए 700 से अधिक योग जिज्ञासु पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें सात से आठ देशों के 30 विदेशी पर्यटक भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
योगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से कल शुक्रवार से मुनि की रेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज किया जाएगा। जिसके लिए 700 से अधिक योग साधक पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि महोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग महोत्सव में छह योगा स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें द आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू, ईशा फाउंडेशन कोइमबतूर, कृष्णामाचार्य योग मंदिरम चेन्नई, रामामानी इयंगर मेमोरियल योग इंस्टीट्यूट, शिवानंद आश्रम व मानव धर्म संस्थानों के योग विशेषज्ञ योगार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।

UKPSC: युवा हो जाएं तैयार...उत्तराखंड में PCS के 189 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


महोत्सव के लिए 700 से अधिक योग जिज्ञासु पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें सात से आठ देशों के 30 विदेशी पर्यटक भी प्रतिभाग कर रहे हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में प्रतिभागियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। इस मौके पर पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे प्रथम सत्र के साथ योग महोत्सव की शुरुआत
शुक्रवार सुबह 6:30 बजे प्रथम सत्र के साथ योग महोत्सव का आगाज होगा। सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक योग सत्र, 8:30 से 9:15 तक ध्यान सत्र, 9:15 से 10 बजे तक हास्य योग सत्र, 10 से 11 बजे तक विशेषज्ञों वक्ताओं की कक्षा, 11 से 12 बजे तक पैनल चर्चा सत्र आयोजित होगा।

दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक ब्रेक रहेगा। शाम 5 से 6:30 बजे तक कीर्तन, 6:30 से सात बजे तक गंगा आरती और 7:15 बजे के बाद से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें