फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Thu, 22 Mar 2018 10:47 AM IST
हरीश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
International Airport to be built in uttarakhand soon - फोटो : demo
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। 1500 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस हवाई अड्डे को सेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण संयुक्त रूप से बनाएंगे। एयरपोर्ट का सेना भी प्रयोग करेगी।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने भूमि के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे टीम ने रामपुर रोड में रेलवे फाटक के पास राजमार्ग से लगती हुई जमीन को सबसे उपयुक्त माना है। यहां 1500 एकड़ जमीन खाली भी है। इस जमीन में हल्दी नदी के अलावा एक नदी और है। सिंचाई विभाग से इस नदी और इसमें पानी की मात्रा की रिपोर्ट मांगी गई है। पंतनगर हवाई अड्डे को भी इसी स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।

सामरिक दृष्टि से लिया निर्णय
इस एयरपोर्ट का प्रयोग सेना भी करेगी। सेना सामरिक दृष्टि से लंबे समय से कुमाऊं में एक बड़ा हवाई अड्डा बनाना चाह रही थी लेकिन इसके लिए जमीन नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन


रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग से सटे इलाके  में 1000 से 1500 एकड़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति के बाद जिला प्रशासन के साथ जमीन चिन्हित की गई है। ये उत्तराखंड का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इसे सेना की मदद से बनाया जाएगा।
- एसके सिंह, डायरेक्टर, पंतनगर एयरपोर्ट 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सर्वे कर रहा है। रामपुर रोड के पास जमीन सुझाई है। इसके अलावा भी जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन

- नीरज खैरवाल, डीएम ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें