फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टिहरी झील में 24 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल, बोले सीएम-तेजी से उभरता नया पर्यटन स्थल

Sun, 05 Nov 2023 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल आयोजन होने जा रहा है। उत्तराखंड में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
डेस्टिनेशन उत्तराखंड को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश दुनिया के पायलट हवा में कलाबाजी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र में टिहरी झील सबसे तेजी से उभरता हुआ नया स्थल है।

विज्ञापन


एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों के लिए यह स्थान हॉट फेवरेट साबित हो रहा है। 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल आयोजन होने जा रहा है। उत्तराखंड में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

डेस्टिनेशन उत्तराखंड को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार काम कर रही है। आने वाले समय में साहसिक पर्यटन में भी उत्तराखंड अग्रणी राज्य बनेगा। इस दिशा में अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल नए आयाम स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham:  यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है...दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये पांच खास बातें

देश-विदेश के 135 पायलट करेंगे भागीदारी

टिहरी झील में पहली बार अंतरराष्ट्रीय एक्रो फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। रोमांचकारी प्रतिस्पर्धा करने के लिए 35 अंतरराष्ट्रीय और 100 भारतीय पायलट भाग लेंगे। इस आयोजन में एक्रो फ्लाइंग, सिंक्रो फ्लाइंग, विंग सूट फ्लाइंग, डी-बैगिंग जैसे साहसिक प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन के दौरान यूफोरिया, पांडवास जैसे नामी बैंड भी शाम के समय अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें