वहीं, खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है और अपने स्तर पर मामले में जानकारी जुटा रहा है। साथ ही निशांत के संपर्क में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से भी निशांत अग्रवाल के मामले में अपने स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस, यूपी एटीएस के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। अगर यूपी एटीएस स्थानीय पुलिस से कुछ इनपुट मांगती है तो उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। निशांत अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस उसके फेसबुक एकाउंट पर नजर बनाए हुए है।
साथ ही यह जानकारी जुटाई रही है कि फेसबुक एकाउंट पर उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं और ये कहां के रहने वाले हैं। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि निशांत अपने फेसबुक एकाउंट पर किन लोगों से ज्यादा संपर्क में था।