डाकपत्थर रोड पर ड्रेनेज सिस्टम की साफ-सफाई का निरीक्षण करतीं पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा।
- फोटो : VIKAS NAGAR
पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने सोमवार को पालिका क्षेत्र की सड़कों के किनारे चल रहे नाली सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जल्द से जल्द सफाई कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
बीते दिनों तेज बारिश के बीच मानसून को लेकर पालिका की तैयारियों पोल खुल गई थी। ड्रेनेज सिस्टम के चोक होने के कारण तेज बारिश के बीच कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले में पालिकाध्यक्ष ने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए क्षेत्र के सभी नालों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत पालिकाध्यक्ष ने बाईपास रोड, सैय्यद रोड, डाकपत्थर, बाबूगढ़, मंडी चौक के पास पड़ने वाले नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पालिका क्षेत्र के चोक हुए ड्रेनेज सिस्टम को पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, अवर अभियंता गुलाब सिंह पंवार, सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह राय मौजूद रहे।