फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दरोगा भर्ती धांधली मामले में 15 और दरोगाओं पर जल्द हो सकती है कार्रवाई, OMR शीट में हुई गड़बड़ी

Sun, 22 Jan 2023 01:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ को बताया था कि वर्ष 2015 में हुई सीधी भर्ती में लोगों को पैसे लेकर दरोगा बनाया गया है। इस काम में विवि के डीन जादौन ने भी साथ दिया था। विजिलेंस ने जांच शुरू की तो गत आठ अक्तूबर को इन दोनों समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दरोगा भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा भर्ती धांधली में 15 और दरोगाओं के नाम जल्द सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक विजिलेंस इनके नामों का खुलासा कर पुलिस मुख्यालय को भेजेगी। इनके खिलाफ भी पहले 20 दरोगाओं की तरह कार्रवाई होगी। इन दरोगाओं की ओएमआर शीटों में गड़बड़ी की बात भी प्राथमिक जांच में सामने आ चुकी है। विजिलेंस अन्य दरोगाओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में एसटीएफ के हत्थे चढ़े पंतनगर विश्वविद्यालय के बाबू दिनेश चंद ने दरोगा भर्ती धांधली का खुलासा किया था। उसने एसटीएफ को बताया था कि वर्ष 2015 में हुई सीधी भर्ती में लोगों को पैसे लेकर दरोगा बनाया गया है। इस काम में विवि के डीन जादौन ने भी साथ दिया था।

विजिलेंस ने जांच शुरू की तो गत आठ अक्तूबर को इन दोनों समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विजिलेंस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के बाद पिछले दिनों विजिलेंस ने 20 दरोगाओं के नाम पुलिस मुख्यालय को सौंपे थे।
विज्ञापन


इनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने निलंबन की कार्रवाई की थी। सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस ने 15 और दरोगाओं की छंटनी कर ली है। इनके नामों को भी जल्द उजागर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें विजिलेंस को एक सप्ताह का समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कई जगह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय इनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। डीजीपी अशोक कुमार पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि सबको बर्खास्त किया जाएगा। हालांकि, यह कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। जांच पूरी होने तक दागी दरोगा निलंबित ही रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें