फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किसानों को दी फल-सब्जी उत्पादन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालसी। उद्यान विभाग के माध्यम से ग्राम सभा रखटाड़ में किसानों को विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को सब्जी के बीज भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

किसानों को जागरूक करते हुए उद्यान सचल दल नागथात के प्रभारी एमएच खान ने कहा विभाग के स्तर से फल-सब्जी उत्पादन के लिए व्यापक स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसान जागरूक बनकर न सिर्फ इनका उत्पादन करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं बल्कि वे अन्य ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने किसानों को सरकार की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना, नाबार्ड निशुल्क सब्जी बीज उत्पादन व निशुल्क पौध वितरण योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने पॉली हाउस लगाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए भी किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर 15 किसानों को उद्यान कार्ड व 30 किसानों को बुवाई प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा उन्हें मौसमी सब्जी के बीज भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें