फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहली बैठक में ग्राम विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। ग्राम पंचायत बिरमऊ की पहली बैठक पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम विकास की योजनाओं पर चर्चा करने के साथ कई प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम प्रधान अमित सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत की विभिन्न समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान 15वें वित्त, राज्य वित्त, वृद्धा, विकलांग व विधवा पेंशन के पात्र लाभार्थियों की जानकारी, मनरेगा, जल संरक्षण, भू-क्षरण, स्वच्छता, पथ प्रकाश, सिंचाई व पेयजल आदि से संबंधित कार्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार किए गए। बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पूजा खंडूड़ी ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए और पंचायत को सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। बैठक में स्याणा दिनेश सिंह, कुंदन सिंह, आनंद सिंह, अंकित तोमर, सुखवीर सिंह, ऋषभ तोमर, राजेश जोशी, महावीर सिंह, कृपाल सिंह, गोविंद वर्मा, खेमा भारती, गेंदा दास आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें