परेड ग्राउंड स्थित नेशनल आरोग्य फेयर में गाने की प्रस्तुति देते कलाकार
आरोग्य मेले में लोगों ने आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा का भी निशुल्क लाभ लिया।
परेड ग्राउंड में चल रहे आरोग्य मेल का बृहस्पतिवार को दूसरा दिन था। सुबह कैंसर रोग विशेषज्ञ की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि आयुर्वेद से कैंसर का इलाज कैसे किया जाता है। डॉक्टर मनोज शर्मा ने आयुर्वेद से न्यूरो थेरेपी के बारे में बताया। एमबीबीएस डॉक्टर रोहित साने ने बताया कि आयुर्वेद से दिल की बीमारियों का किस तरह से आजकल इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर निकम ने होम्योपैथी पर व्याख्यान दिया।
वहीं, मेले में वैद्य के पास 16 से अधिक मरीजों ने मुफ्त इलाज कराया। इसके अलावा 30 लोगों ने नाड़ी परीक्षण कराया। आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी में 50 से अधिक लोगों ने निशुल्क परामर्श लिया। शुक्रवार से राज्य की योग की ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर भी अपने सहयोगियों के साथ शाम पांच बजे से योग कार्यशाला करेंगी। इस अवसर पर पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष डॉ. डीके अग्रवाल ने भी संबोधित किया।