इन जगहों पर हुई तलाशी
सुधीर विंडलास के दो भाइयों के घर (एक ही घर पर रहते हैं), गढ़ी गैंट और डाकरा क्षेत्र में अमरवीर लामा, रणवीर लामा, अनूप लामा, जयामामा देवी, निर्मला गुरुंग, रोमा, ऊषा थापा, मधु थापा, कविता लामा, हिना थापा, सूरज लामा के घरों में। राजपुर रोड पर फुरकान शाह के घर, ओल्ड सर्वे रोड पर रंजन गोयनका, गोपाल गोयनका और राजपुर रोड पर ही लुसी व स्विटी के घर पर। यह सब विंडलास के करीबी हैं या फिर उनके साथ काम करने वाले।
विंडलास के घर साढ़े चार घंटे चली तलाशी
सुधीर विंडलास के घर सीबीआई की कार्रवाई करीब साढ़े घंटे तक चली। सुबह 10 बजे शुरू हुआ तलाशी अभियान दोपहर बाद ढाई बजे तक चला। इस दौरान सीबीआई को वहां से कोई दस्तावेज नहीं मिले।
सरकार की संस्तुति के बाद सीबीआई को ट्रांसफर हुए मुकदमे
गौरतलब है कि सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल राजपुर थाने में जमीन की धोखाधड़ी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक मुकदमा 2018 में दर्ज हुआ था। इन मुकदमों की जांच जिला पुलिस कर रही थी। इसी बीच वादी पक्ष की ओर से सरकार से आग्रह किया गया कि इन मुकदमों की जांच सीबीआई को दे दी जाए। इस पर गत 11 अक्तूबर को सरकार ने विंडलास पर दर्ज सभी मुकदमों की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की। इसी के आधार पर सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चारों मुकदमों को दर्ज कर लिया गया है।
मेरे और मेरे परिवार ने सीबीआई को पूरी तरह से सहयोग किया है। आगे भी जो कार्रवाई होगी उसमें भी सहयोग किया जाएगा। अच्छी बात है कि सीबीआई जांच कर रही है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
- सुधीर विंडलास