होगी विभागीय कार्रवाई
जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीडी ढौंडियाल ने कहा कि अभी उनके पास पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। विभागीय तौर पर विधिवत सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। डाॅ. मोनिका गोयल जनपद में 2011 से सेवाएं दे रही हैं। तब ही से उनके पास नौगांव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी थी। वह मूल रूप से डामटा में तैनात हैं। बड़कोट के पशु चिकित्साधिकारी के अवकाश पर होने के कारण बड़कोट का प्रभार भी डाॅ. मोनिका के पास ही है।
डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर बीडीसी बैठक में भी उठाए गए थे सवाल
नौगांव की बीडीसी बैठक में डाॅ. मोनिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। ब्लाॅक प्रमुख सरोज पंवार ने कहा कि उक्त पशु चिकित्साधिकारी निजी हित को देखते हुए पशुपालन विभाग की योजनाओं को क्षेत्र विशेष में बंदरबांट करती थीं। बैठक में सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया था कि उक्त पशु चिकित्साधिकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी नहीं देती थी।