फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक मिटाने को उत्तराखंड में होगा भारत-अमेरिका का युद्धाभ्यास

Mon, 12 Sep 2016 08:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
भारत-अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 14 से 27 सितंबर तक उत्तराखंड के चौबटिया खाल (टिहरी) में होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के करीब 225-225 जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन


लखनऊ डिफेंस के जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने रविवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि दोनों देशों के बीच यह 12वां संयुक्त युद्ध अभ्यास होगा।

इस दौरान अमेरिकी एवं भारतीय सेनाएं एक साथ मिलकर पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में काउंटर इमरजेंसी एवं काउंटर आतंकवाद के साथ लड़ने का अभ्यास करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

एक-दूसरे के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों से जुड़कर कार्य करेंगे

अमेरिका इंडिया
दो सप्ताह तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी और भारतीय सेना (कांगो ब्रिगेड) के करीब 225-225 जवान शामिल होंगे। दोनों देश के जवान इस दौरान एक-दूसरे के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों से जुड़कर कार्य करेंगे।

साथ ही रणनीतिक, तकनीक, कार्रवाई एवं ऑपरेशनल अनुभवों को भी साझा करेंगे। युद्धाभ्यास का समापन आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त आपरेशन के प्रदर्शन के साथ होगा। इस दौरान ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट अभ्यास, फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास के साथ-साथ दोनों के सैन्य विशेषज्ञों द्वारा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया दो गणतांत्रिक देशों की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास के लिए उठाया गया यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। इसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के कुशल सैन्य अनुभवों को साझा कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें