उत्तराखंड की स्थायी राजधानी के मुद्दे पर मंत्री इंदिरा हृदयेश के बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है। राज्य स्थापना दिवस पर जिले की प्रभारी मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की स्थायी राजधानी देहरादून में ही रहेगी। गैरसैंण केवल विधानसभा सत्र चलाने के लिए है। इसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।
हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर के सभागार में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता में इंदिरा हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की राजधानी पर शीघ्र संशय समाप्त होने वाला है।
प्रदेश सरकार गैरसैंण के विकास के लिए बाध्य है। लेकिन स्थायी राजधानी देहरादून के अलावा अन्य कहीं नहीं हो सकती। अधिकारियों को चेताया कि वह जनता की समस्याएं सुलझाने के लिए उनके बीच जाएं।