रेलमदद एप को यात्रियों को मोबाइल को प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर रखना होगा। इससे रेलवे के पास भी रिकॉर्ड रहेगा। इस एप पर ट्रेन कंपलेंट, स्टेशन कंपलेंट, ट्रैक कंपलेन, सुझाव, टिकट बुकिंग, ट्रेन इंक्वायरी जैसे विभिन्न ऑप्शन हैं। एप पर शिकायत, सुझाव या पूछताछ करने के लिए अपना एक लॉग इन पासवर्ड बनाने का ऑप्शन पर भी एप पर मौजूद है।
139 पर रिजर्वेशन संबंधी पूछताछ, 182 पर सुरक्षा संबंधी शिकायत
नई व्यवस्था में 139 और 182 हेल्पलाइन नंबरों को यथावत रखा गया है। 139 पर रिजर्वेशन संबंधी पूछताछ और 182 पर यात्री सुरक्षा संबंधी शिकायत अब भी की जा सकेगी।
‘अधिकारियों से मिले निर्देश पर दून, हर्रावाला और डोईवाला स्टेशन पर भी इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पुराने लिखे गए नंबरों को हटाया जा रहा है। नई व्यवस्था से रेल यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी।’
- एसके अग्रवाल मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (रेलवे) देहरादून