फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में दूरदर्शन को छोड़कर अन्य भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण बंद, बेलगाम प्रचार का लगाया आरोप

Thu, 09 Jul 2020 11:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)

सार

  • दिशोम, मेगा मैक्स, डीएसएन, माई टीवी और अन्य सहित ऑपरेटरों ने लिया फैसला
विज्ञापन
नेपाल पीएम केपी शर्मा ओली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई है। इसके पीछे नेपाली वितरकों ने इन समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया है। हालांकि नेपाल में दूरदर्शन का प्रसारण निर्बाध रूप से जारी है। 

विज्ञापन


नेपाल में मेगा मैक्स टीवी के उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि चैनल के वितरकों ने बृहस्पतिवार शाम से सरकारी स्वामित्व वाले दूरदर्शन को छोड़कर सभी भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण को निलंबित करने का फैसला किया है।


यह भी पढ़ें: भाजपा के इस मंत्री ने चीन के राष्ट्रपति को रामायण भेजकर किया आगाह, रावण के अंत का दिया उदाहरण
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भारतीय टीवी चैनल नेपाल के बारे में अतिरंजित और बेलगाम प्रचार कर रहे थे और हाल ही में प्रधानमंत्री और चीनी राजदूत के नामों को जोड़कर आपत्तिजनक विषयों को हवा दी थी।

उन्होंने कहा कि नेपाल में भारतीय समाचार चैनल अपनी सीमा पार कर गए हैं। ऐसे में हम वितरकों ने उन सभी भारतीय समाचार चैनलों को प्रसारित करना बंद कर दिया है, जिन्होंने ऐसी आपत्तिजनक खबरें प्रसारित की हैं।

विज्ञापन

संचार मंत्रालय के साथ चर्चा करेगी नेपाल सरकार

हालांकि जब तक सरकार इंटरनेट से सामग्री को अवरुद्ध करने की नीति नहीं अपनाती है, तब तक हम भारतीय चैनलों के प्रसारण पर रोक नहीं लगा सकते हैं। शर्मा ने कहा कि सभी वितरक सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि सरकार क्लीन फीड में आने से पहले अनधिकृत वीडियो सामग्री को इंटरनेट से बंद कर दे।

सरकार केबल ऑपरेटरों के अनुरोध पर किसी भी समय विदेशी चैनलों के प्रसारण को निलंबित कर सकती है। दिशोम, मेगा मैक्स, डीएसएन, माई टीवी और अन्य सहित ऑपरेटरों ने भारतीय समाचार चैनलों का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है।

मैक्स टीवी के शर्मा ने कहा कि सरकार अब नेपाल में पंजीकृत नहीं होने वाली वीडियो सामग्री के प्रवाह को रोकने के लिए संचार मंत्रालय के साथ चर्चा करेगी और इंटरनेट के माध्यम से आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें