मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी प्रदेश में ऐसे हालात नहीं हैं कि सबके लिए बॉर्डर खोल दिए जाएं। उन्होंने यह बात राज्य में पर्यटन कारोबार को मजबूती देने के लिए पर्यटकों को प्रदेश में आने की अनुमति देने के प्रश्न के उत्तर में कही।
सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि बहुत लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं। लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं हैं कि राज्य की सीमाएं सबके लिए खोल दी जाएं। हम सीमित संख्या में लोगों की आवाजाही चाहते हैं, ताकि उन्हें नियंत्रित कर सकें।
उन्होंने कहा कि हमें राज्य की आर्थिक गतिविधियां बढ़ानी हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि सबको राज्य में आने की इजाजत दे दी जाए। जहां भी ऐसे प्रयास हुए वहां दोबारा लॉकडाउन की स्थिति का सामना करना पड़ा। जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे, सरकार निर्णय लेगी। कोविड पर कंट्रोल होते ही यात्रा जोर पकड़ लेगी।