फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी ने रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी

Sun, 25 Feb 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
vishesh bhriguvanshi
विज्ञापन

भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान विशेष भृगुवंशी की शादी देहरादून में धूमधाम से हुई है। उनकी शादी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी शैलजा असवाल से शादी रचाई है। शनिवार को एक फार्म हाउस में दोनों ने सात फेरे लिए।

विज्ञापन


बता  दें कि, पिछले साल मई में दोनों ने देहरादून में ही सगाई की थी। विशेष पहले भारतीय बास्केटबाल खिलाड़ी हैं, जिनका करार प्रतिष्ठित विदेशी लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया के ऐडिलेड 36 क्लब के साथ हुआ है। 28 फरवरी को वर पक्ष की ओर से बनारस में रिसेप्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन

पिछले साल हुई थी सगाई

vishesh bhriguvanshi
बता दें कि, विशेष भारतीय बास्केटबाल टीम के 11 बार कप्तान रह चुके हैं और दो बार एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, शैलजा असवाल का भी खेलों से गहरा नाता रहा है।

शैलजा के पिता दिनेश असवाल बास्केटबाल कोच के साथ खेल विभाग में उपक्रीड़ाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह कोर्फबाल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और नीदरलैंड व स्पेन में आयोजित चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। शादी में विभिन्न खेलों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समेत कई खेल संघों के पदाधिकारी व खेल अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें