फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड ने टिहरी झील में किया अभ्यास, 2400 फीट की ऊंचाई से भरी उड़ान

Thu, 30 Jan 2025 06:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Tehri News: 42 वर्ग किमी में फैली टिहरी बांध की विशाल झील पर्यटन और साहसिक खेलों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। तीन फरवरी से यहां 38 वें राष्ट्रीय खेलो की रोईंग और कैनोइंग-कयाकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की पैराशूट ब्रिगेड ने गुरुवार को टिहरी बांध की झील में विशेष प्रशिक्षण अभ्यास किया है। झील में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के बीच सेना के जवानों ने झील में पैराशूट से उतरने के साथ ही डाइविंग और पैरामोटर्स में भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सेना के जवान करीब 2400 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एयर क्राप्ट सी-130 से जंप कर कोटी कॉलोनी के पास झील में सुरक्षित उतरे।

National Games: उत्तराखंड के झोली में एक और पदक, कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल

42 वर्ग किमी में फैली टिहरी बांध की विशाल झील पर्यटन और साहसिक खेलों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। वाटर स्पोट्र्स की गई गतिविधियां आयोजित किए जाने के बाद तीन फरवरी से यहां 38 वें राष्ट्रीय खेलो की रोईंग और कैनोइंग-कयाकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

इसकी तैयारियों के बीच बुधवार को भारतीय सेना के पैराशूट बिग्रेड ने विशेष प्रशिक्षण अभ्यास किया। अभ्यास में शामिल 30 पैराशूटर्स ने अलग-अलग समय में 2400 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एयर क्राप्ट से पानी में पैराशूट जंप किय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें